सिंधी शहीद हेमू कालाणी की जयंती मनाते समाज के लोग।
मथुरा। शहर के बहादुरपुरा स्थित स्वामी लीलाशाह सिंधी धर्मशाला में सिंधी जनरल पंचायत की संगोष्ठी हुई। इसमें सिंधी शहीद हेमू कालाणी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी ने कहा कि युवाओं को हेमू कालाणी के बलिदान से सीख लेनी चाहिए। सिंधी समाज हेमू कालाणी के बलिदान को कभी नहीं भुला सकता। लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र खत्री ने कहा कि आज के युवा फिल्म कलाकारों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। जबकि सिंधी सपूत हेमू कालाणी ने शहीद भगत सिंह को अपना आदर्श माना था। मात्र 19 वर्ष की आयु में देश के लिए अपना बलिदान दे दिया।
सिंधी काउंसलिंग ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमुखदास गंगवानी ने कहा कि हमें समाज के उत्थान के लिए समय-समय पर एकजुट होकर सामाजिक कार्य करते रहना होगा। मीडिया प्रभारी एवं सिंधी जागरुक मंच के संस्थापक किशोर इसरानी ने बताया कि हेमू कालाणी को एक बार अंग्रेजों की ट्रेन पलटाने के आरोप पहले 10 वर्ष के कारावास की सजा दी गई। शहीद हेमू ने न तो साथियों के नाम बताए और न ही माफी मांगी।
संगोष्ठी में बसंतलाल मंगलानी, सुरेश मेठवानी, झामनदास नाथानी, चंदनलाल आडवानी, किशोर इसरानी, जितेंद्र भाटिया, युवा अध्यक्ष तरूण लखवानी, दीपक टेकवानी, गिरधारी और पंकज नाजवानी ने हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद