बाजना (मथुरा)। बाजना-लालपुर मार्ग पर बंगला के निकट एक पेड़ पर 35 वर्षीय युवक का शव लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर शिनाख्त कराने की कोशिश की।
शव की शिनाख्त गांव पारसौली निवासी करन पुत्र विजयपाल के रूप में उसके परिजनों ने की। पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना था कि युवक 2019 में सेना से इस्तीफा देकर घर आ गया था।