फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर निगम ने भी ताकत झोंक दी है। रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन नगर निगम ने मथुरा और वृंदावन में सफाई अभियान चलाया। शनिवार की देर रात से ही नगर निगम की टीमें सफाई में जुट गईं। टीमों ने कूड़ा उठाया और स्प्रे किया। रविवार को सुबह बस स्टैंड और प्रमुख मंदिरों समेत कई स्थानों पर फॉगिंग भी की गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि संक्रमण फैलने से रोकने के लिए साफ-सफाई बड़ा उपाय है। चूंकि इन दिनों कोरोना वायरस देश में भी बढ़ता जा रहा है इसलिए साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को बाजारों को सैनिटाइज किया गया। नाले में नियॉन का छिड़काव किया गया। रुके हुए पानी में एंटी लारवा केमिकल डाला गया है। सोडियम हाइपो क्लोराइड से फर्स की सफाई की गई है।
नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, भूतेश्वर, मसानी, वृंदावन में बिहारी जी मंदिर के बाहर, अटल्ला चुंगी, प्रेम मंदिर, जिला अस्पताल, होलीगेट, विश्राम घाट समेत अधिकांश स्थानों पर नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें