फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर दर्दनाक हादसा: मानसरोवर कुंड में डूबा गया युवक, चीखते लोग और छटपटाता यशपाल; वीडियो

Wed, 29 Jul 2026 02:19 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच हुए इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
डूबने से एक युवक की मौत - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के राधारानी मानसरोवर कुंड में गुरु पूर्णिमा पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां  बुधवार को स्नान के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और युवक के घरवाले मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर गांव नंद नगरिया निवासी 20 वर्षीय यशपाल पुत्र साहब राधारानी मानसरोवर कुंड पहुंचे थे। इसी दौरान वह कुंड नहाने के दौरान डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक को बाहर निकाल लिया गया।

उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना मांट पुलिस मौके पर पहुंच गई।  युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें