फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर के रामलीला मैदान के पीछे गोविंदनगर के जी सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसी की मामी ने जहर देकर उसके पति की हत्या की है। घटना के बाद से मामी अपने बच्चों के साथ गायब है।
विज्ञापन

थाना गोविंदनगर के जी सेक्टर की गली नंबर 5 में रहने वाले मनोज (35) पुत्र नन्नू की रविवार सुबह यकायक दशा बिगड़ गई। इसे परिजन इलाज के लिए कृष्णानगर स्थित विपिन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतका की पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रोती-बिलखती गोविंद नगर थाने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली मामी ने अपने बच्चों से सुबह उनके पति को बुलवाया था। जब वह वापस लौटा तो उनके मुंह से झाग निकल रहे थे और वह अचेत हो गया। पुलिस को भेजकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी का आरोेप है कि रिश्ते की मामी ने उसके पति से अवैध संबंध बना रखे थे, इसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक नवभारत मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षक था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें