फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस के माइल स्टोन 105 के पास रविवार को बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार युवती और किशोरी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से आगरा जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जमुनापार पुलिस की मानें तो ओवरटेक करने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी अमित शर्मा की बेटी गुनगुन का रविवार को जन्मदिन था। पूरे परिवार ने उसका जन्मदिन बड़ी धूमधाम से आगरा में मनाने का निश्चय किया। सारे रिश्तेदारों ने आगरा के होटल रमाडा में शाम को जन्मदिन की पार्टी रखी और कमरे भी बुक करा लिए। अलग-अलग कारों में सवार होकर परिवार के लोग आगरा के लिए निकल लिए।
मुकेश चंद शर्मा निवासी त्यागी अपार्टमेंट, छतरपुर, महरौली (दिल्ली) कार को चला रहे थे। कार में जुगलकिशोर (62), मुकेश की पत्नी निशा (48) उसकी बेटी श्रेया (19), लाजपत नगर दिल्ली निवासी मोहित शर्मा की बेटी लवी (12) के अलावा मुकेश चंद शर्मा का बेटा यश (24) सवार था। सवेरे 11 बजे इनकी कार यमुना एक्सप्रेस हाइवे पर माइल स्टोन 105 थाना जमुनापार क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी ओवरटेक करने के चक्कर मे बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में श्रेया और लवी की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य कार सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने घायल जुगल किशोर और निशा को उपचार के लिए नयति अस्पताल रेफर कर दिया। मुकेश और यश को भास्कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लवी, मोहित शर्मा की इकलौती बेटी थी।
--
मां बोली- बेटी को दोबारा देखो, वह जिंदा है
परिवार के लोगों का जिला अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल था। लवी की मां बार-बार यही कह रही थी कि उसकी बेटी का पोस्टमार्टम मत करना, आज ही उसने नये कपड़े पहने हैं, वह खून में हो जाएंगे। मां अपना आपा खो चुकी थी, कभी वह डॉक्टर से कह रही थी कि उसकी बेटी को फिर से चेक करो, वह जिंदा है। इस वाकये को देख अन्य मरीजों की भी आंखें नम हो गईं। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें