फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस द्वारा कार रोकने पर युवक ने काटा हंगामा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पानीगांव कट पर स्थित पार्किंग के समीप कार निकालने को लेकर उप निरीक्षक और एक युवक के बीच झगड़ा हो गया। युवक और उसके साथियों ने मार्ग पर जमकर हंगामा काटा और सरेआम धमकाया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सीओ सदर के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग पानीगांव कट पर पार्किंग स्थल के समीप से कार निकाल रहा था। तभी वहां तैनात उप निरीक्षक और यातायात पुलिस ने जब इशारा देकर रोका तो युवक झगड़ा करने पर आमादा हो गया। तेज आवाज में उप निरीक्षक और यातायात पुलिसकर्मी पर ही गंभीर आरोप लगाए। तभी झगड़ा बढ़्ने पर युवक और और साथी भी मौके पर पहुंच गए। वायरल वीडियो में युवक उप निरीक्षक और यातायात पुलिस से अभद्रता करने लगे। पुलिसकर्मियों से युवकों का झगड़ा होता देख वहां लोग जमा हो गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि पुलिस इस वीडियो को तीन दिन पुराना बता रही है।
सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक और यातायात पुलिसकर्मी से युवक के झगडे के मामले में कोतवाली पुलिस को जांच कर पुलिसकर्मियों को धमकी देने और झगड़ रहे युवकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें