फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस सूटकेस, मची अफरातफरी; बम निरोधक दस्ता की जांच में निकला ये सामान

Mon, 27 Jul 2026 07:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में मुड़िया मेले के दाैरान स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन जारी है। ऐसे में सोमवार को एक लावारिस सूटकेस मिलने से अफरातफरी की स्थिति बन गई। बम निरोधक दस्ता ने माैके पर पहुंच जांच की। जिसके बाद यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
स्टेशन पर मिला लावारिस सूटकेस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर लावारिस सूटकेस मिलने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) सक्रिय हो गया। सूटकेस की गहन जांच के बाद उसमें कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली, जिससे अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सामने एक लावारिस सूटकेस पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मुड़िया मेला सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष और डिप्टी एसएस (कॉमर्शियल) को अवगत कराया गया। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा सुरक्षा की दृष्टि से सूटकेस के आसपास मौजूद यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर कर दिया, लेकिन कोई कुछ समझ नहीं पाया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए झांसी से मुड़िया मेले में तैनात बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) टीम प्रभारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में सूटकेस को स्टेशन परिसर में एक सुरक्षित और एकांत स्थान पर ले जाकर आधुनिक उपकरणों से जांच की गई। जांच के दौरान सूटकेस में एक माचिस, नेल कटर, चाबी का गुच्छा, पेन और कुछ पहने हुए कपड़े मिले। आरपीएफ की सूझबूझ से स्टेशन पर किसी को कोई खबर न लग सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें