फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रिफाइनरी में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बाबूरी रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक की पहचान बाबूरी गांव निवासी 27 वर्षीय नाहर सिंह के रूप में हुई है। परिजन ने नाहर सिंह की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक की पहचान की। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, नाहर सिंह बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे तक घर पर सो रहे थे।
वह कब और कैसे घर से निकले, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। परिवार का कहना है कि युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस पर भी सवाल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें