फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आपका जुनून ही आपकी सबसे अलग पहचान बनाएगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दूरदर्शन के बहुचर्चित सीरियल महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले फिरोज खान और शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल ने सोमवार को अमरनाथ विद्या शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे और अपने अनुभव साझा किया। दोनों ही अभिनेताओं ने कहा कि आपका जुनून ही आपकी सबसे अलग पहचान बनाएगा।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान पहुंचने पर फिरोज खान और गूफी पेंटल का छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। दोनों अभिनेताओं को देखने के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। इस दौरान फिरोज खान ने कहा कि अब कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बाहर आ गए हैं। इस दौर में विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा अवसाद से गुजरना पड़ा है। अब वक्त नए जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ने का। जिंदगी हर इंसान को कोई न कोई ऐसा मौका जरूर देती है, जब वह अपनी प्रतिभा को निखार कर समाज में अपनी पहचान बना सके।
अभिनेता गूफी पेंटल ने कहा कि शकुनि का किरदार बेहद कठिन था। महाभारत सीरियल में एक से बढ़कर एक अभिनेता थे, लेकिन उन सबके बीच शकुनि मामा के भूमिका में उनको पहचान बनाने का मौका मिला। इसी तरह जिंदगी जब भी अपने आप को साबित करने का मौका दें, पूरे जुनून के साथ उसमें जुट जाएं। आपका जुनून ही आपकी सबसे अलग पहचान बनाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व संस्थान चेयरमैन डॉ. आदित्य कुमार वाजपेयी, गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, अमरनाथ विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार वाजपेयी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खैर अलीगढ़ की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी, ग्रोइंग सोल किड्ज गुरुकुल की निदेशक सोनिका शर्मा, सुयश वाजपेयी, शुभम वाजपेयी, रितम एवं केके दीक्षित ने पटुका पहनाकर और बुके देकर दोनों अभिनेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें