फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवती से छेड़छाड़, परिवार को दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के साथ छेड़छाड़ और भाई समेत परिजन को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक युवती छटीकरा स्थित एक कंपनी में काम करती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव निवासी आरोपी पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान कर रहा था। आरोपी मोबाइल पर संदेश भेजता था और ऑफिस से घर लौटते समय रास्ते में रोककर अभद्रता करता था। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। 23 अप्रैल को जब युवती राल चौराहे पर टेंपो से उतरी, तब आरोपी ने फिर से उसके साथ छेड़छाड़ की। घबराई युवती ने जब अपने पिता को फोन कर मौके पर बुलाया, तो आरोपी ने उनके साथ भी हाथापाई की और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देकर भाग निकला। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें