फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशा मुक्ति केंद्र में बर्बरता...बेहोश होने तक युवक को पीटते रहे कर्मचारी, चोट के ऐसे निशान; सहम गए परिजन

Wed, 16 Jul 2025 10:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवक की आंखें सूजी हुई थीं और शरीर पर चोट के निशान थे। युवक ने परिजनों को बताया कि 8 जुलाई की रात को केंद्र के 4-5 कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन
Police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति में युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि नशा मुक्त केंद्र के कर्मचारी युवक के बेहोश होने तक पीटते रहे। युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सुरीर के इरौली गूजर निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनका पुत्र पंकज नशे का आदी है। नशा छुड़ाने के लिए उन्होंने बेटे को 7 जुलाई को धौली प्याऊ मार्ग स्थित अटरी वाटिका के पास स्थित खाटू श्याम नशा मुक्ति केंद्र भर्ती कराया। दूसरे दिन जब उन्होंने बेटे से बात करने के लिए केंद्र में फोन किया तो बेटे से बात नहीं कराई। उन्हें कुछ शक हुआ तो 9 जुलाई को वह बेटे पंकज से मुलाकात के लिए नशा मुक्ति केंद्र पहुंच गए।

 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र पर पहुंचे तो बेटे पंकज की आंखें सूजी हुई थीं और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पंकज ने उन्हें बताया कि 8 जुलाई की रात को केंद्र के 4-5 कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। उसने बताया कि जब तक वह बेहोश नहीं हो गया, कर्मचारी उसे पीटते रहे। चंद्रपाल बेटे के साथ हाईवे थाने पहुंचे। यहां उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत 5 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र बिना पंजीकरण के ही संचालित तो नहीं हो रहा है। मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें-UP: यमुना किनारे मिली चप्पल और साइकिल...फिर इस हाल में मिली युवक की लाश, कांप गया कलेजा; दांत से हुई शिनाख्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें