फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोद भराई के लिए आभूषण खरीदने जा रहे युवक को लूटा, सीमा विवाद में उलझी पुलिस; चार घंटे बाद दर्ज की शिकायत

Sat, 24 May 2025 09:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीन बदमाशों ने तमंचा कनपटी पर रखकर युवक को रोक लिया। रुपये छीनने का प्रयास किया, विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीट दिया। इसके बाद नकदी, मोबाइल लेकर बदमाश फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव में गोद भराई के लिए आभूषण खरीदने जा रहे युवक से बाइक सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर 1.96 लाख रुपये, मोबाइल फोन व बाइक की चाबी लूट ले गए। मामला 4 घंटे तक थाना बलदेव व सादाबाद के थाना मई के मध्य सीमा विवाद में उलझा रहा। लेखपाल की जांच में मामला बलदेव का निकला। इसके बाद पुलिस ने बलदेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। तब तक बदमाश भाग गए। पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही हैं। इसमें तीनों बदमाश एक बाइक पर जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


बलदेव थाना क्षेत्र के गांव भरतिया निवासी दिगंबर के पुत्र शशिकांत की शादी हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र से तय हुई है। गोद भराई की रस्म 11 जून को है। शशिकांत मामा के लड़के आगरा के धनौली निवासी कुलदीप के बुलाने पर गोद भराई के लिए सोने के आभूषण खरीदने शुक्रवार शाम 4 बजे बाइक से आगरा जा रहा था। 

रास्ते में गांव नगला रंजीता में पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने तमंचा कनपटी पर रखकर शशिकांत को रोक लिया। रुपये छीनने का प्रयास किया, शशिकांत ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीट दिया। बदमाश उससे 1.96 लाख रुपये, मोबाइल फोन व बाइक को लाक कर उसकी चाबी छीन ले गए। पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

घटना बार्डर पर होने के कारण चार घंटे तक मामला सीमा विवाद में उलझा रहा। एसपी देहात सुरेश चंद रावत, सीओ धर्मेंद्र चौहान व बलदेव थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह व हाथरस के सादाबाद के थाना मई की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीमा विवाद को लेकर लेखपाल को बुलाया गया। लेखपाल ने घटना थाना बलदेव में बताई। इसके बाद पुलिस ने बलदेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन शुरू की। सीओ धर्मेंद्र चौहान ने बताया बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

सीमा पर हुई चेकिंग
थाना बलदेव क्षेत्र में हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस ने राया सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार को बाइक सवार 3 बदमाश युवक से करीब दो लाख रुपये लूट ले गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने चेकिंग के आदेश दिए। पुलिस ने सादाबाद रोड़, बिचपुरी चौकी, मथुरा मार्ग सहित अन्य स्थानों पर संदिग्ध बाइक सवारों की तलाशी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें