फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे की माैत का नहीं हुआ यकीन...शव लेकर आठ अस्पतालों में घूमे परिजन; गणेश विजर्सन के दाैरान यमुना में डूबा

Sat, 06 Sep 2025 08:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दाैरान युवक की यमुना में डूबकर माैत हो गई। इकलाैते बेटे की माैत का परिजनों का यकीन नहीं हुआ। परिजन बेटे के शव को लेकर आठ अस्पतालों में गए, लेकिन हर जगह से एक ही जवाब मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की माैत से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव नेरा के समीप मौजा मुसदपुर घाट पर दोपहर में श्रद्धालु गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आए थे। इस दाैरान एक युवक डूब गया। दो घंटे बाद युवक को पानी से बाहर निकाला जा सका। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजनों को यकीन नहीं हुआ। परिजन युवक के शव को लेकर सात से आठ अस्पतालों में गए, लेकिन हर जगह से एक ही जवाब मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गणेश विसर्जन के लिए कुरसंडा सादाबाद से काफी श्रद्धालु शनिवार दोपहर को यमुना नदी के मौजा मुसदपुर घाट पर आए थे। सभी भजन कीर्तन कर आनन्द में डूबे थे। अचानक गांव निवासी अमित कुमार (23) पुत्र भूरा उर्फ राजवीर सिंह यमुना नदी के पानी में डूब गया।
 
विज्ञापन

युवक को पानी के बीच डूबता देख साथी लोगों ने शोर मचा दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक यमुना की तेज धारा में जब तक डूब गया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस के काफी देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश था।

स्थानीय गोताखोरों ने युवक की तलाश की। दो घंटे बाद युवक का शव मिला। अमित इकलाैता पुत्र था। पिता भूरा उर्फ राजवीर सिंह ढकेल लगाते हैं,  माता विकलांग है। लोगों को अमित की मौत पर विश्वास नहीं हुआ। वह उसे 7 से 8 अस्पताल में ले गए, लेकिन सभी ने जवाब दे दिया। अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें