फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PET Exam: परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया मुन्ना भाई...अखिलेश की जगह पहुंचा नीतेश, ऐसे खुला राज

Sat, 06 Sep 2025 05:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पीईटी परीक्षा के दाैरान सुरक्षा पुख्ता की गई थी। जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्र पर प्रवेश के दौरान दस्तावेजों की जांच में नीतेश को कोई नहीं पकड़ सका। इसके बाद पहचान पत्र और प्रवेश पत्र में चेहरे की समानता न होने पर बायोमेट्रिक मिलान किया गया तो मामला खुल गया। 
 
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान शनिवार को रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में दूसरी पाली में साल्वर को पकड़ा गया। वह अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था।बायोमैट्रिक मिलान के दौरान उसे पकड़ा जा सका।इस मामले में साल्वर और अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


महोली रोड स्थित रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में पीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे के बीच शुरू होनी थी। इसी बीच उन्नाव के थाना बिहार के गांव अकवाड़ा का रहने वाले अभ्यर्थी अखिलेश के स्थान पर उसी गांव का नीतेश परीक्षा देने पहुंचा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान दस्तावेजों की जांच में उसकी गड़बड़ी प्रकाश में नहीं आई।

 
विज्ञापन

इसके बाद पहचान पत्र और प्रवेश पत्र में चेहरे की समानता नहीं होने पर जब बायोमैट्रिक मिलान किया गया तो मामला खुल गया। आंखों की रेटिना का भी मिलान नहीं हुआ। आरोपी को तुरंत परीक्षा कक्ष से बाहर निकाला गया और पुलिस को सौंप दिया गया। 

पुलिस की पूछताछ में साल्वर नीतेश ने स्वीकार किया कि वह पैसे लेकर अखिलेश की जगह परीक्षा देने आया था। हालांकि अभ्यर्थी उसका दोस्त है। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी अखिलेश और साल्वर के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि क्या इसी गांव के अन्य युवक भी तो किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने तो नहीं पहुंचे हैं। पुलिस साल्वर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें