फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से छू गई सीढ़ी: जिंदा जल गया युवक... दूसरा गंभीर रूप से झुलसा; दृश्य देख दहल गए लोगों के दिल

Mon, 30 Sep 2024 10:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में हाईटेंशन लाइन से सीढ़ी छू गई। करंट आने से युवक जिंदा जल गया। जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। दृश्य देख लोगों के दिल दहल गए। 
विज्ञापन
करंट लगने से जिंदा जल गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को लोहे की सीढ़ी (नसेनी) ले जाते समय हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे सीढ़ी में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मजदूर जिंदा जल गया। जबकि मकान स्वामी झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


हादसा बरसाना के सहार क्षेत्र में छाता-गोवर्धन रोड पर हुआ। यहां स्थित पेट्रोल पंप से नंदकिशोर (50) निवासी सहार व मजदूर राजू (28) निवासी सहार लोहे की बड़ी सीढ़ी कार्य के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में ठोकर लगने नंदकिशोर गिर गया। 

इसी बीच सीढ़ी हाईटेंशन लाइन से छू गई। सीढ़ी में करंट आने से राजू जिंदा जल गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं नंद किशोर बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दृश्य देखकर लोगों के दिल दहल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें