फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मेले में मिलेगा ओमा की कचौड़ी का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर मंगलवार से पांचजन्य प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में ब्रज का स्वाद भी लोगों को लुभाएगा। मेले में ओमा कचौड़ी और बृजवासी के पेड़े समेत 12 विक्रेताओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए एफएसडीए ने उन्हें पत्र भेजा है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह की ओर से 12 खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को पत्र भेजा गया है। ये सभी अपनी-अपनी दुकान के विशेष पकवान के साथ ही मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों के साथ स्टॉल लगाएंगे।

इसमें अक्षयपात्र वृंदावन, बृजवासी स्वीट्स मथुरा, हीरा स्वीट्स वृंदावन, राधिका स्वीट्स, शंकर स्वीट्स मथुरा, गिर्राज स्वीट्स गोवर्धन, रमन स्वीट्स मथुरा, राहुल बेकर्स, दीवान चाट भंडार, हल्दीराम सौंख रोड, ओमा कचौड़ी और मिल्की स्कूप्स श्री फूड्स आगरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें