फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ऐसा अपराध कर रहे हो, परिणाम भुगत नहीं पाओगे

विज्ञापन
गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज का पूजन करते हुए संत प्रेमानंद महाराज। सोशल मीडिया
विज्ञापन
वृंदावन। सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद की पुरानी और फर्जी वीडियो डालने वालों को संत प्रेमानंद महाराज ने नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि फर्जी वीडियो से उनको कष्ट नहीं हो रहा, लेकिन श्रीजी में आस्था रखने वाले भक्तों को हो रहा है। वह दूर दराज से आश्रम में पता करने के लिए आ रहे हैं। ऐसा करने वालों से वह कहना चाहते हैं कि इसका परिणाम वह भुगत नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी और पुरानी वीडियो की बाढ़ आ गई। इन वीडियो को देखकर लोग चिंतित होने लगे। लोग उनके आश्रम आकर जानकारी लेने लगे तो वहीं कई लोग अपने परिचितों से जानकारी करने में जुट गए।
एकांतिक वार्तालाप में संत नवल नागरी ने संत प्रेमानंद महाराज से कहा कि कुछ लोग फर्जी वीडियो डाल रहे हैं। जब 2020 में आपकी तबियत खराब थी, उन वीडियो के जरिए अब भ्रम पैदा किया जा रहा है। तभी एक युवक ने कहा कि महाराज वह मिलने आ रहा था, लेकिन तभी पापा का फोन आया कि उनकी तबीयत खराब है तो संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि उनको फोन कर बताना कि महाराज से मिलकर आए हो। महाराज ने कहा कि व्यू बढ़ाने के चक्कर में ऐसा अपराध कर रहे हो, जिसका जब दंड मिलेगा तो उसे भोग नहीं पाओगे।
विज्ञापन


गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज पहुंचे आश्रम
संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर जब से चर्चाएं शुरू हुई हैं, तभी से संतों का उनके आश्रम पर पहुंचना जारी है। गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज मिलने पहुंचे तो संत प्रेमानंद महाराज और उनके परिकरों ने उनका स्वागत किया। संत प्रेमांनद महाराज ने उनका चरण पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें