फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: देवस्थान विभाग के मंदिरों में होगी दीपोत्सव की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। दीपावली पर्व को लेकर राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग ने अपने मंदिरों में भक्ति और संस्कृति का अनोखा संगम रचने की तैयारी शुरू कर दी है। पंचपर्वा दीपावली के अंतर्गत मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, दिल्ली, वाराणसी, हरिद्वार और उत्तरकाशी स्थित विभागीय मंदिरों में भक्ति, स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है। सहायक आयुक्त प्रियंका भट्ट ने बताया कि दीपोत्सव का उद्देश्य श्रद्धा, स्वच्छता और सौंदर्य का समन्वय स्थापित करना है। दीपावली पर्व के दौरान देवस्थान विभाग के मंदिरों में स्वच्छता एवं सज्जा अभियान, आकर्षक रंगोली, दीप प्रज्वलन, महाआरती, भक्ति संध्या, महाभोग और प्रसाद वितरण जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंदिरों को दीपों और विद्युत सजावट से इस तरह सजाया जाएगा कि पूरा वातावरण ज्योतिर्मय और आस्था से ओतप्रोत हो उठे। श्रद्धालुओं की सहभागिता से सामूहिक दीप प्रज्वलन भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें