फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में काम कर रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर के गेट पर पत्नी के साथ खड़े कृषि मंत्री। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को श्री द्वारिकाधीश और बांकेबिहारी का आशीर्वाद लिया। साथ ही पं. दीनदयाल पशु चिकित्सा विवि में गायों को चारा खिलाया। इसके बाद वह यहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन

वह बुधवार को सब परिवार के साथ मथुरा पहुंचे थे। उन्होंने दर रात तक वेटरनेरी गेस्ट हाउस में महानगर व जिला अध्यक्ष पद की रेस में शामिल नामों पर मंथन किया। साथ मंडल अध्यक्ष के परिणाम पर भी चर्चा हुई। बृहस्पतिवार को सबसे पहले परिवार के साथ श्री द्वारिकाधीश का आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर बांकेबिहारी के दर्शन किए। वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए कृषि मंत्री ने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विनोद चौधरी, राजेश गुप्ता, राजू यादव, श्याम शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, सुमित शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें