फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी का आगरा दौरा अचानक रद्द, मथुरा के मंथन के बाद सीधे दिल्ली होंगे रवाना; सियासी हलचल तेज

Tue, 17 Nov 2026 09:07 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को प्रस्तावित आगरा दौरा निरस्त हो गया है। मथुरा में भाजपा के चिंतन शिविर में शामिल होने के बाद अब वह दिल्ली रवाना होंगे। उन्हें दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मुलाकात करनी थी, लेकिन कार्यक्रम में अचानक बदलाव से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को प्रस्तावित आगरा दौरा निरस्त कर दिया गया है। मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अब दिल्ली रवाना होंगे। पहले उनका कार्यक्रम फतेहाबाद के दिवंगत भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मुलाकात करने का था। इस अचानक बदलाव ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में चल रही भाजपा की बैठक में शामिल होने के बाद बरसाना जाना था, जहां उन्हें दिवंगत पद्मश्री रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करनी थी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचकर शमशाबाद रोड स्थित दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करने का प्रस्ताव था।

 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। शमशाबाद रोड स्थित आवास तक जाने वाले मार्ग पर सड़क मरम्मत, विशेष सफाई अभियान और अतिक्रमण हटाने के साथ सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। हालांकि, आगरा का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद इन तैयारियों पर विराम लग गया है।
 

मथुरा के मंथन के बाद दिल्ली दौरे ने बढ़ाई सियासी हलचल
उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में इन दिनों भाजपा की चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी के शीर्ष नेताओं के जुटने के बाद मुख्यमंत्री का अचानक दिल्ली रवाना होना भी राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

 

कुछ समय पहले एक कथित सूची के हवाले से यह दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण में 209 संभावित प्रत्याशियों के नाम हाईकमान को भेजे हैं, जिन्हें जिताऊ उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तावित किया गया था। हालांकि, कुछ नेताओं की ओर से इस सूची को अंतिम प्रत्याशियों की सूची के रूप में पेश करने की कोशिश भी हुई थी।

इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संयुक्त हस्ताक्षर से एक स्पष्टीकरण जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि पार्टी की ओर से न तो प्रत्याशियों के नाम दिल्ली भेजे गए हैं और न ही अभी किसी उम्मीदवार का चयन हुआ है।

 
विज्ञापन

ऐसे में मथुरा के चिंतन शिविर के बाद मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली जाने और आगरा का प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त होने से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। अब सबकी निगाहें दिल्ली में होने वाली संभावित राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें