फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दौड़ में यश और पूनम रहीं प्रथम

विज्ञापन
किड्स एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में भाग लेते स्कूली बच्चे। 
विज्ञापन
मथुरा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को श्रीराधा कृष्ण इंटर कॉलेज उस्फार फन एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बीच विभिन्न स्पर्धाएं कराईं गईं। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में यश प्रथम, मिलन द्वितीय और शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में जितेंद्र प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय और रवि तृतीय रहे। बॉल थ्रो स्पर्धा में यश ने पहला, अंकुश ने दूसरा और शिवम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं शटल दौड़ में कान्हा प्रथम, शिवम द्वितीय और हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ में पूनम ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बॉल थ्रो में मनीषा प्रथम, शशि द्वितीय और दीपिका तृतीय रहीं। लॉन्ग जंप में रजनी ने पहला, पूजा ने दूसरा और तन्वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शटल दौड़ में मनीषा प्रथम, परी द्वितीय और पूर्वी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका दिनेश कुमार रजक, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार, भुवनेश कुमार, राघवेंद्र सिंह और बंटी कुंतल ने निभाई। प्रधानाचार्य पदम् सिंह कौन्तेय, प्रभारी कीर्ति चंदेल तथा विनीत किशोर प्रेमी ने विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान अजीत सिंह, शेखर, शशि, हेमलता और मनीषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें