फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुबह दो सेमी घटा तो शाम को चार सेमी बढ़ा यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना में प्रयागघाट पर शनिवार सुबह जलस्तर दो सेमी नीचे हुआ तो शाम को फिर चार सेमी बढ़ गया। हालांकि स्थिति अब भी सामान्य बनी हुई है, लेकिन रात में जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अप स्ट्रीम से बहुत ज्यादा पानी आने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

यमुना के ताजेवाला बांध से शुक्रवार शाम 30216 क्यूसेक डिस्चार्ज था, जो 24 घंटे बाद घटकर 11225 क्यूसेक रह गया। वहीं ओखला पर डिस्चार्ज 20508 क्यूसेक से बढ़कर 29502 क्यूसेक हो गया है। इससे मथुरा में भी पानी की आवक बढ़ गई है। गोकुल बैराज से 24 घंटे बाद पानी का डिस्चार्ज बढ़ाकर 19548 से 20074 क्यूसेक किया गया है। गोकुल बैराज के अप स्ट्रीम में जलस्तर 5 सेमी नीचे 163.60 मीटर चल रहा है।
वहीं, प्रयागघाट पर जलस्तर शनिवार सुबह दो सेमी घटकर 164.66 मीटर पर आ गया। जो शाम होते ही फिर चार सेमी बढ़कर 164.70 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 166 मीटर से 1.30 मीटर नीचे चल रहा है। अब रात में ओखला से बढ़ाए डिस्चार्ज का पानी यहां पहुंचने की संभावना है। इससे जलस्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन नवीन कुमार के अनुसार फिलहाल जलस्तर सामान्य है। रात को पानी में थोड़ी बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। ऊपर से भी बहुत ज्यादा पानी आने की अभी तक कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें