वृंदावन (मथुरा)। यमुना शुद्धिकरण को लेकर शुरू हुई मुहिम अब तेज होती जा रही है। इसे जनांदोलन का रूप देने के लिए 11 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया है। तय किया कि 12 दिसंबर को संघर्ष समिति डीएम से मुलाकात करेगी।
वृंदावन में कुंभ मेला लगने जा रहा है। यमुना की स्थिति बेहद चिंताजनक है। स्थानीय लोगों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ यमुना शुद्धिकरण के लिए अभियान छेड़ दिया है। वन महाराज कॉलेज सभागार में यमुना शुद्धिकरण के लिए कई संस्थाओं के प्रतिनिधि ने भाग लिया।
प्रयास, नवचेतन संस्था, हित वृंदावन, गरीब दल, यमुना आरती समिति केशीघाट, सर्वे ब्राह्मण सभा मथुरा, यमुना सेवा समिति, लोक सांस्कृति केंद्र सहित चौधरी शेर सिंह भाजपा, नरेंद्र सिंह रालोद, उदयन शर्मा, सीमा मोरवाल, भावना शर्मा, चीनू शर्मा, ताराचंद गोस्वामी, विष्णु शर्मा, हरि महाराज बाटी आदि ने विचार प्रकट किए।
12 दिसंबर को डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। चेतावनी देगी 31 दिसंबर तक नाले, नाली का गंदा पानी बंद न होने पर इनके पानी की दिशा बदल दी जाएगी। बैठक में वर्चुअल संदेश पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने दिया। संचालन कपिल उपाध्याय ने किया।