फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
फ़ोटो- जाबरा टोल पर तैनात की गई पीएसी के जवान व पुलिस। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के एलान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किए हैं। एक्सप्रेसवे पर एक कंपनी पीएसी के अलावा सात थानों का पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। वहीं हाईवे पर भी एक प्लाटून पीएसी के जवान पुलिस के साथ भ्रमणशील रहेंगे। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख चौराहे और तिराहे पर भी पीएसी-पुलिस के जवान नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया। संयुक्त मोर्चा ने आठ दिसंबर को भारत बंद का एलान के बाद से पुलिस प्रशासन हरकत में दिख रहा है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने रविवार की देर रात अपने अधीनस्थों के संग बैठकर पूरी रणनीति बनाई। सोमवार को अमलीजामा पहना दिया गया।
शहर में बड़े वाहन पर रहेगा प्रतिबंध
हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चक्का जाम होता है तो तत्काल वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। पुलिस ने इस रणनीति के तहत पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए शहर के सभी एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस और पीएसी को मुस्तैद किया है। शहर में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

भ्रमणशील रहेंगे अफसर, देंगे जानकारी
आंदोलन को देखते हुए देहात में श्रीशचंद, शहर में एसपी सिटी उदयशंकर सिंह के अलावा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर एसपी सुरक्षा और एसपी क्राइम राधेश्याम राय भ्रमणशील बने रहेंगे। सभी अफसरों को पूरी तरह मुस्तैद रहते हुए पल-पल की रिपोर्ट एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर को देंगे।
रिजर्व में रखी गई क्यूआरटी
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी जनपद में घूमते हुए निगाह बनाए रहेंगे। क्यूआरटी एसएसपी के संग ही बनी रहेगी। दो क्यूआरटी पुलिस लाइन में रिजर्व में रखी गई है। जैसे ही कोई सूचना आई तो तत्काल क्यूआरटी को रवाना किया जाएगा।
खुफिया विभाग भी सक्रिय
स्थानीय खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। सोमवार को खुफिया विभाग के अफसर किसानों से संगठनों की हरकतों पर पूरी निगाहें बनाए रखे हुए थे। खास मिलने पर तत्काल एसएसपी को भी अवगत कराते रहे।
विज्ञापन

अग्निशमन की गाड़ियां की तैयार
अग्निशमन विभाग को भी सजग और सतर्क किया है। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने अग्निशमन की गाड़ियों को सोमवार को दुरुस्त करके तैयार कर लिया।
जनपद में शांति बनाने को पुलिस अलर्ट
पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद कर दिए गए हैं। हर हाल में जनपद में शांति बनाए रखी जाएगी। कोई भी खिलवाड़ करते पाया गया तो उससे सख्ती से निबटा जाएगा।
-डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें