फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफान पर यमुना: मथुरा में एक दिन में 14 सेमी बढ़ गया जलस्तर, अभी राहत के आसार नहीं; बाढ़ की आहट से दहशत में लोग

Sat, 29 Jul 2023 11:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उफान पर यमुना: मथुरा में एक दिन में 14 सेमी बढ़ गया जलस्तर, अभी राहत के आसार नहीं; बाढ़ की आहट से दहशत में लोग
विज्ञापन
मथुरा में उफान पर यमुना: वृंदावन में केसी घाट के आगे उफान लेती यमुना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा था, लेकिन शनिवार शाम तक इसमें बीते 24 घंटे के मुकाबले 14 सेमी की वृद्धि हो गई। शुक्रवार शाम चार बजे जलस्तर 166.16 मीटर था, जो शनिवार को 166.30 मीटर तक पहुंच गया। ऐसे में यमुना खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। 

विज्ञापन


उधर, निचले इलाकों और यमुना खादर में बसे लोगों की चिंता कम नहीं हो रही है। बारिश के माहौल में यमुना में पानी का बढ़ना उनके लिए खतरे का सबब है। इधर, ओखला बैराज और ताजेवाला से भी मथुरा की ओर पानी का छोड़ा जाना बरकरार है।

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका के महंगे शौक पूरा करने के लिए छात्र ने अपनाई जरायम की दुनिया...कारनामे सुन पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन


बाढ़ के खतरे को देखते हुए खादर इलाके की कॉलोनियों के लोग एक बार फिर से अपने घरों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लग गए हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों का सुरक्षित स्थानों की ओर जाना जारी रहा। उधर, प्रशासन ने बाढ़ राहत शिविर बंद कर दिए हैं। 

इसके चलते लोग अपने रिश्तेदारों के यहां जाने को मजबूर है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन में हुई तेज बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ा है। खादर क्षेत्र की कॉलोनियों में बाढ़ का पानी कम हो रहा था, लेकिन बारिश होने से फिर भर गया है। कई मकान ढहने की स्थिति में आ गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

शनिवार को इस प्रकार हर दो घंटे में बढ़ा यमुना का जलस्तर

  • सुबह 6 बजे 166.24 मीटर
  • सुबह 10 बजे 166.26 मीटर
  • दोपहर 12 बजे 166.26 मीटर
  • दोपहर 2 बजे 166.29 मीटर
  • शाम 4 बजे 166.30 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें