फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे हादसा: लापता ईवेंट कंपनी मालिक की तलाश में भटक रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मृतकों की शिनाख्त न होने से परिजन की पीड़ा लगातार बढ़ती जा रही है। हादसे के बाद से कई लोग अब भी लापता हैं और उनके परिजन अपनों की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




कानपुर के सेवा ग्राम कॉलोनी, गोविंद नगर निवासी उमाकांत के पुत्र अनुज श्रीवास्तव (32) पेशे से ईवेंट कंपनी के मालिक हैं। हादसे वाली रात करीब आठ बजे कानपुर से दिल्ली के लिए डबल डेकर बस में एक साथी के साथ सवार हुए थे। परिजन के अनुसार रात करीब नौ बजे तक अनुज से फोन पर बातचीत हुई थी, इसके बाद अचानक उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि अनुज के मोबाइल की अंतिम लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली है। अनुज के छोटे भाई शुभम श्रीवास्तव और उनकी पत्नी पूजा पिछले तीन दिन से मथुरा और आसपास के अस्पतालों, पोस्टमार्टम हाउस और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक अनुज के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
इसी तरह इटावा निवासी सलीम भी हादसे के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। उनके भाई नसीम बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मिले और सलीम की पहचान के लिए डीएनए सैंपल भी दिया। नसीम का कहना है कि हर गुजरते दिन के साथ परिवार की चिंता और बेचैनी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें