फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे की जांच के लिए गठित हुई कमेटी, 48 घंटे में देगी रिपोर्ट

Tue, 16 Dec 2025 02:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के हुए भयानक हादसे की पीछे की वजह क्या रही, इसकी जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। ये कमेटी 48 घंटे के अंदर पूरी  रिपोर्ट देगी। 
विज्ञापन
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे में एक के बाद एक टकराने से सात बसों और तीन कारों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं करीब 80 लोग घायल हैं, जिनका अपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-127 पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने आदेश दिए हैं कि ये कमेटी हादसे को कारणों को बताती हुई रिपोर्ट 48 घंटे में सौंपेगी।

इस कमेटी के अध्यक्ष अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मथुरा भी शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें