मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के हुए भयानक हादसे की पीछे की वजह क्या रही, इसकी जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। ये कमेटी 48 घंटे के अंदर पूरी रिपोर्ट देगी।
मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे में एक के बाद एक टकराने से सात बसों और तीन कारों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं करीब 80 लोग घायल हैं, जिनका अपचार चल रहा है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-127 पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने आदेश दिए हैं कि ये कमेटी हादसे को कारणों को बताती हुई रिपोर्ट 48 घंटे में सौंपेगी।
इस कमेटी के अध्यक्ष अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मथुरा भी शामिल किए गए हैं।