फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी कॉरिडोर: 17.5 एकड़ में बनेगी पार्किंग, जिसमें होंगी ऐसी सुविधाएं; होटल की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Tue, 10 Mar 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए 17.5 एकड़ में बड़ी पार्किंग विकसित की जाएगी, जिसे यमुना प्राधिकरण पीपीपी मॉडल पर बनाएगा। इस परियोजना में श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल, टॉयलेट और अन्य सुविधाओं के साथ 1.4 किमी नई सड़क भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
पार्किंग ऐसे बनेगी। - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए जरूरी पार्किंग का विकास यमुना प्राधिकरण करेगा। टूरिस्ट काम्प्लेक्स के रूप में इस पार्किंग को पीपीपी मॉडल पर बनाए जाने की योजना है। यहां वाहनों को खड़ा करने के अलावा श्रद्धालुओं को विश्राम करने के अलावा अन्य जनसुविधाएं जैसे टॉयलेट, नहाने आदि की भी सुविधा मिल सकेगी। करीब 17.5 एकड़ में इस पार्किंग का विकास यमुना प्राधिकरण जल्द ही शुरू करेगा।
विज्ञापन


 

सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के कुछ कामों को यमुना प्राधिकरण की हेरीटेज सिटी परियोजना में शामिल कर लिया गया है। एक नई सड़क भी यहां से बनाए जाने की योजना है। जिला प्रशासन मथुरा से इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लिए वार्ता हो गई है। अधिकारियाें का कहना है कि हेरीटेज सिटी की नजदीकी नए प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर से है।
विज्ञापन

ऐसे में दोनों ही परियोजनाओं को एक-दूसरे का फायदा मिलेगा। हेरीटेज सिटी से बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर तक पहुंचने के लिए 1.4 किमी लंबी एक नई सड़क बनाए जाएगी। इससे श्रद्धालु सीधे मंदिर परिसर तक पहुंच सकेंगे। बोर्ड से पिछले दिनों एक प्रस्ताव स्वीकृत कराया है। इसमें बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर से विस्थापित लोगों को हेरीटेज सिटी परियोजना में काश्तकारों की तरह ही आबादी भूखंड या आवास उपलब्ध कराने के लिए आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें