फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज 2026: विश्राम घाट पर उमड़े श्रद्धालु, भाई-बहनों ने लगाई यमुना में डुबकी; देखें वीडियो

Tue, 10 Nov 2026 07:31 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के विश्राम घाट पर यम द्वितीया के अवसर पर बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। दो दिवसीय स्नान पर्व को देखते हुए घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की गई है।
 
विज्ञापन
भाई-बहनों ने लगाई यमुना में डुबकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई-बहन के अटूट प्रेम और आस्था का पर्व यम द्वितीया मंगलवार को विश्राम घाट पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। पर्व इस बार मंगलवार और बुधवार दो दिन मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, खोया-पाया केंद्र और गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन





माथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से श्रद्धालुओं की सहायता के लिए खोया-पाया केंद्र बनाया है। घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। परिषद के महामंत्री संजय अल्पाइन ने बताया कि युवा कार्यकर्ताओं की दो दिनों तक चार सत्रों में ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष राजन पाठक ने पदाधिकारियों के साथ नाव से विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कार्यकर्ता दो दिन तक व्यवस्थाएं संभालेंगे। इस दौरान नीरज चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, योगेंद्र चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, पुनीत चतुर्वेदी, मनोज पाठक, गोपाल सालिगराम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें