फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाट पर खर्राटे भरते 'दरोगा जी'...फिर भी मथुरा पुलिस मुस्तैद है, तस्वीर हुई वायरल

Tue, 25 Feb 2025 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दुल्हन और बरातियों के पिटाई के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात की गई। इस दौरान मथुरा के मुस्तैद पुलिस के एक 'दरोगा जी' की  खाट पर खर्राटे भरते हुए की तस्वीर वायरल हो रही है। 

 
विज्ञापन
खाट पर खर्राटे भरते 'दरोगा जी' - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गांव करनावल में दुल्हन और बरातियों की पिटाई के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर रखा है। शनिवार की सुबह से ही आधा दर्जन पुलिस कर्मी पीड़ित परिवार के घर से कुछ दूरी पर बने मंदिर में डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन


गांव पहुंचे एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने पुलिस बल को तैनात किया। ताकि पुनः गांव में कोई वारदात न हो। घटना के तीसरे दिन ही पुलिस की मुस्तैदी इतनी सुस्त हो गई कि ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा जी मंदिर के एक कोने में पड़ी खाट पर खर्राटे लेते रहे। 

यह हाल तो तब है जब यहां शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। यदि इन पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से यहां तैनात कर दिया जाता तो वह किस प्रकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें