गांव नेरा में हुए कुश्ती दंगल में हरकेश पहलवान ने 21000 की अंतिम कुश्ती बिना लड़े ही जीत ली। उनसे कोई हाथ मिलाने नहीं आया। मोहनश्याम ने हरकेश को इनाम देकर सम्मानित किया।
11000 रुपये पर लड़ी गई कुश्ती में युधिष्ठर पहलवान ने राजू को पराजित किया। वीर बहादुर पारसौली ने गोपाल फीरोजाबाद, वेदप्रकाश सैंमरा ने भोला अटूस, नित्यानन्द बरौली ने आकाश मलपुरा, मोहित आगरा ने मानवेंद्र कचौरा, तेज सिंह लोहकरेरा ने महावीर अकोला, भूदेव गढ़ी मंगली ने पवन, नदीम ने डिंपल, आकाश ने प्रदीप बिलासपुर को पराजित किया।
संचालन राधेश्याम ने किया और रेफरी लीला पहलवान रहे। दंगल के व्यवस्थापक प्रधान सत्यवीर सिंह ने श्यामवीर सिंह, सूरज पहलवान, रालोद नेता रामवीर भरंगर, धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत किया।