फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वाराणसी में जिले के पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वाराणसी में 17 से 19 फरवरी तक हुई अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती में महेश ने स्वर्ण, तरुण ने रजत और दिव्यांशु ने कांस्य पदक जीता है। महेश का चयन राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन

टीम मैनेजर पवन कुमार गोला ने बताया कि फ्री स्टाइल कुश्ती के 44 किलोग्राम भार वर्ग में महेश पहलवान ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं 41 किलोग्राम भार वर्ग में तरुण सिसोदिया ने रजत पदक व 38 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांशु ने कांस्य पदक जीवा।
महेश पहलवान अब 27 फरवरी को तमिलनाडु में होने वाली अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महासचिव जनार्दन, कुमारपाल खलीफा, शिव सिंह, बृजमोहन, कोच विनोद यादव, राहुल, रतन सिंह और ओमवीर सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें