फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गणेशरा में अतिक्रमण हटाए, हंगामा, नोकझोंक

विज्ञापन
तहसीलदार जितेंद्र सिंह से बात करतीं हुई महिला। 
विज्ञापन
मथुरा। सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। गणेशरा मार्ग पर टीम ने कई स्थानों अस्थायी और स्थायी अतिक्रमणों को ढहा दिया। इस दौरान श्रीनाथ अपार्टमेंट के पीछे की दीवार तोड़ने पर हंगामा खड़ा हो गया। महिलाओं ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक की। अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

गणेशरा मार्ग पर ड्रेनेज भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए पशुओं के लिए शेड, पार्क में कब्जों और अवैध पार्किंग को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। नाले के किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर लगभग 8-10 फुट कब्जा की गई भूमि पर खड़ी बाउंड्रीवॉल को भी ध्वस्त कर दिया गया। लगभग 300 मीटर तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसके बाद श्रीनाथ अपार्टमेंट के पार्क की पिछली दीवार को तोड़ने पर विवाद खड़ा हो गया। अपार्टमेंट की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया।
श्रीनाथ रेजिडेंस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अतुल जैन और सचिव ऋषि शर्मा का कहना है कि गणेशरा में कई अपार्टमेंट हैं, जहां पर सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जे हैं। विभाग ने एक ही अपार्टमेंट को निशाना बनाया। इससे सुरक्षा का खतरा पैदा हो गया है। यहां की निवासी अनुपम गुप्ता ने बताया कि नाले के किनारे कच्चा रास्ता है, जिस पर लोग कम ही जाते हैं। पार्टमेंट की यति गौतम, हिना गोयल, अर्चना, शैलजा कटारा, निर्मला, अरूणा गोयल, राधिका, मीरा देवी, रीता जैन, राजरानी आदि मौजूद रहीं। कार्रवाई करने पहुंची टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, राजस्व की टीम और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


बिल्डर को लगाते रहे फोन
सिंचाई विभाग की कार्रवाई होने आहट मिलते ही सोसाइटी में रहने वाले लोग सक्रिय हो गए। उन्होंने बिल्डर पुनीत बंसल, पीयूष जैन और संजय अग्रवाल आदि को फोन लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी कोई फोन नहीं उठाया। 40 मिनट के बाद एक बार फोन उठाया तो मौके पर आने के लिए कहा जिस पर उन्होंने हमारे पास अब कोई कागज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें