फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख शिवलिंग का 25 से होगा अभिषेक

विज्ञापन
मथुरा। फूल बगले में विराजमान गरतेश्वर महादेव और पार्वती मां। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में श्रावण मास के अवसर पर मिट्टी के सवा लाख पार्थवेश्वर शिवलिंग बनाकर अभिषेक एवं सहस्त्रार्चन किया जाएगा। 25 से 31 जुलाई तक 11 पंडित प्रतिदिन करीब 28000 मिट्टी के शिवलिंग बनाकर पूजन करेंगे।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिदिन शिवलिंग का निर्माण, महाभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाएगा। इस बीच बृज चौरासी कोस की परिक्रमा भी विभिन्न राज्यों से आए भक्तों द्वारा लगाई जाएगी। डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, पं. बिहारी लाल वशिष्ठ, गोकुलचंद गोस्वामी, संजय अग्रवाल, श्यामसुंदर ब्रजवासी, आलोक बंसल, सुरेश चौबे, गरिमा, नेहा, भावना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें