फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएलए में ‘लैब व्यू’ पर हुई कार्यशाला

Tue, 20 Oct 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग में ‘लैब व्यू’ की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्रों को फॉरवर्ड सिगनलिंग, दूरसंचार एवं कंट्रोल के क्षेत्र में उपयोगी होने वाले पार्ट्स की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यशाला के आरंभ में ही सभी प्रतियोगियों को ‘लैब व्यू’ पर नेशनल इन्स्ट्रूमेंट के आदेश भट् और राहुल कुमार सिंह ने कंप्यूटर पर प्रोग्राम बनाकर दिखाए और छात्र-छात्राओं को दूरसंचार सिगनल प्रोसेसिंग से जोड़कर उसके बारे में जानकारी दी।

इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ विवि के प्रतिकुलपति प्रो. एएम अग्रवाल, विभागाध्यक्ष प्रो. टीएन शर्मा और प्रो. विनय कुमार देवलिया ने मां सरस्वती और प्रेरणास्त्रोत गणेशीलाल अग्रवाल के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रो. अग्रवाल ने नेशनल इन्सट्रूमेंट के आदेश भट् और राहुल कुमार सिंह का स्वागत करते हुए बताया कि नेशनल इन्सट्रूमेंट का भारत सरकार के एनआईसी से संबंध है, जो कि छात्रों के लिए फॉरवर्ड सिगनलिंग, दूरसंचार और कंट्रोल के क्षेत्र में बहुत उपयोगी है।

प्रो. अग्रवाल ने कहा कि विवि छात्र-छात्राओं के विकास हेतु कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। विषय विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के परामर्श से नवीनतम पाठ्यक्रम विकसित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन धीरज कालरा और धन्यवाद ज्ञापन विशाल गोयल ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अतुल बंसल, अभय चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, देवेंद्र कुमार, गौरव कुमार, डा. विनय तोमर, मनीष कुमार, परेश चंद्र, आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें