फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महावन बांगर में श्रमिकों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य पर ब्लॉक बलदेव की ग्राम पंचायत महावन बांगर के गांव नारायण घड़ी में पंचायत सचिवालय में डीएलएसए जिला न्यायालय मथुरा द्वारा विधिक जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं को संविधान, श्रम कानून, विधिक सहायता योजनाओं, राष्ट्रीय लोक अदालत, महिला सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, साइबर सुरक्षा और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि विनेश कुमार सनवाल न्याय अधिकार मित्र (पीएलवी) और सदस्य नालसा चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रेन डीएलएसए न्यायालय ने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की नींव बताते हुए उनके सम्मान, समय पर मजदूरी और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत महावन बांगर प्रधान बृज किशोर ने की। ग्राम विकास अधिकारी चिंटू कुंतल ने अपने विचार रखे। इस दौरान नव सृजन वेलफेयर फाउंडेशन सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि मिहिर कुमार, संजू देवी, मनोज कुमार, पूजा कुशवाह, राजेंद्र सिंह, मिहिर सनवाल, श्यामवीर सिंह, सुरेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें