फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रधानाचार्यों को दिया टॉप-10 का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यदेव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र संवाद में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानाचार्य प्रतिदिन अनिवार्य रूप से दो पीरियड स्वयं पढ़ाएंगे। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यालय यह सुनिश्चित करे कि उनके यहां से कम से कम एक विद्यार्थी जनपद की टॉप-10 मेधावी सूची में स्थान बनाए।
विज्ञापन


विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पेयजल और शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य है। विशेष रूप से बालिकाओं के लिए शौचालयों में इंसीनेटर और पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित कराई जाएं। उन्होंने लाइब्रेरी, प्रयोगशाला को सक्रिय करने तथा नवाचार के साथ शिक्षण कार्य में टीएलएम के प्रयोग पर जोर दिया। बैठक में सह जिला विद्यालय निरीक्षक यशपाल सिंह, जिला समन्वयक श्याम सुंदर, देवेश और संतोष सारस्वत व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें