फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर: महिलाएं नहीं करेंगी विरोध, सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात के बाद फैसला, मिला आश्वासन

Tue, 17 Jun 2025 06:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिलाओं ने कहा कि सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और मदद का आश्वासन दिया है। उन्हें विश्वास है कि बांकेबिहारी महाराज उनके हित में निर्णय कराएंगे। 
विज्ञापन
सांसद से मिलने पहुंची महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर पिछले कई दिनों से महिलाएं विरोध कर रहीं थीं। मंगलवार को मंदिर सेवायतों और स्थानीय व्यापारियों की महिलाओं ने मथुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हेमा मालिनी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग करते हुए कहा कि कॉरिडोर के लिए वैकल्पिक रास्ता निकाला जाए। न्यास गठन से जुड़ा अध्यादेश रद्द किया जाए। 
विज्ञापन


सांसद हेमा मालिनी ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को आश्वासन दिया कि वे उनकी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जरूर पहुंचाएंगी। वृंदावन की कुंज गलियों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। सांसद के आश्वासन के बाद महिलाओं ने फिलहाल कुछ दिनों के लिए अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित करने का फैसला लिया है।

 
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद नीलम गोस्वामी ने बताया कि सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और मदद का आश्वासन दिया है। उन्हें विश्वास है कि बांकेबिहारी महाराज उनके हित में निर्णय कराएंगे। इस दौरान सुनीता गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, श्रद्धा खंडेलवाल, निशा शर्मा, रानी गोस्वामी, नीरू गोस्वामी, मीरा गोस्वामी, दक्षा गोस्वामी, राधा मिश्रा, माला गोस्वामी, सपना शर्मा, प्रीति गोस्वामी, गुड़िया गोस्वामी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।  

सांसद हेमा मालिनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंदिर कॉरिडोर की आवश्यकता को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन वे सभी पक्षों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार तक बात पहुंचाएंगी।

http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें