फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिलाओं ने बांकेबिहारी मंदिर में गो पूजन कर जताया विरोध

विज्ञापन
गोपूजन कर प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध जताती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर ब्रजवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को मंदिर के गेट नंबर 1 स्थित चबूतरे पर गोस्वामी समाज और व्यापारी वर्ग की महिलाओं ने एकत्र होकर गो पूजन के माध्यम से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नीलम गोस्वामी ने बताया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य न केवल कॉरिडोर का विरोध था बल्कि सांसद हेमामालिनी के हालिया विवादित बयान के प्रति असंतोष भी व्यक्त करना था, जिसमें उन्होंने स्थानीय निवासियों को कहीं और चले जाने की बात कही थी।
गो पूजन के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश दिया कि वृंदावन की आत्मा उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में बसती है। उन्होंने कहा कि गो माता की पूजा हमारे लिए सिर्फ धार्मिक कृत्य नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। प्रदर्शन में सावित्री गोस्वामी, शिवानी गोस्वामी, निशा, राखी, ललिता, मधु आदि महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें