फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कॉरिडोर के विरोध में महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मथुरा। काॅरिडोर के ​खिलाफ में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में बुधवार को शाम महिलाओं ने मंदिर के चबूतरे पर भजन-कीर्तन कर प्रदर्शन किया। श्रद्धालु महिलाओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई और इस योजना को पूरी तरह अनुचित बताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई राजस्थान के खाटू श्याम से आईं महिला श्रद्धालु, जिन्हें खाटू वाली दीदी के नाम से जाना जाता है, ने की। उन्होंने कहा कि मैं खाटू श्याम का दरबार लगाती हूं और पहला दरबार मेरा ही होता है। अगर सरकार बांकेबिहारी मंदिर को ट्रस्ट में बदलकर कॉरिडोर बनाना चाहती है तो यह आस्था के साथ खिलवाड़ है। आज भगवान खाटू श्याम स्वयं इस विरोध में हमारे साथ हैं। वे हारे का सहारा हैं और ठाकुरजी हमारी प्रार्थना जरूर सुनेंगे।
दीदी ने आगे कहा कि अगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की बात नहीं सुनी तो वे बांकेबिहारी को लेकर चली जाएंगी। अगर कुंजगलियां नहीं रहेंगी तो वृंदावन की पहचान ही खत्म हो जाएगी।भीड़ और धक्का-मुक्की के सवाल पर दीदी ने बताया कि वे पिछले पांच-छह वर्षों से हर महीने दर्शन करने आ रही हैं। अगर किसी ने यहां एक बार धक्का खा लिया तो जीवन में फिर कहीं धक्का नहीं खाएगा।
विज्ञापन

नीलम गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, अनुराधा गोस्वामी, श्यामा, मनोरमा, संतोष, श्रद्धा खंडेलवाल, निशा शर्मा, सुनीता सारस्वत, निर्मला गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी आदि अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें