फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। कस्बा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर सोमवार को इंद्रा कॉलोनी की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में महिलाएं स्थानीय बिजली घर पहुंचीं और स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि जब से उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से बिजली से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं। बिल जमा करने के बावजूद बार-बार बिजली काट दी जाती है। पहले की तुलना में बिल भी ज्यादा आ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
एक्सईएन आशुतोष तिवारी और एसडीओ महावीर सिंह ने महिलाओं को शांत कराया और उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीओ महावीर सिंह ने बताया कि महिलाओं द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। हालांकि महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें