फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घंटों सर्वर डाउन, रजिस्ट्री कराने में आईं दिक्कतें

विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय पर लगी लोगों की भीड़। 
विज्ञापन
मथुरा। जिलेभर के रजिस्ट्री कार्यालयों का सोमवार को सर्वर ठप हो गया। करीब पांच घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। इससे संपत्ति की खरीद-बिक्री करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारी-कर्मचारी लोगों को सांत्वना देते नजर आए। तकनीकी खामी के चलते सामान्य दिनों की तुलना में सोमवार को रजिस्ट्री का काम कम हुआ।
विज्ञापन

सुबह दस बजे कार्यालय खुलते ही सर्वर की गति धीमी रही। दोपहर में पोर्टल पूरी तरह ठप हो गया। तकनीकी खामियों के कारण डेटा अपलोडिंग और बायोमेट्रिक प्रक्रिया बार-बार रुकती रही। यह समस्या शहर के रजिस्ट्री कार्यालय के साथ मांट, महावन और छाता कार्यालय में भी रही। इससे रजिस्ट्री कराने आए लोग परेशान रहे। घंटों कतार में खड़े रहकर वे अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
उपनिबंधन सदर प्रथम अजय त्रिपाठी का कहना कि करीब 25 दिन पहले रजिस्ट्री पोर्टल पर शुरू हुई नई व्यवस्था आधार वेरिफिकेशन और आई स्कैनर के कारण गति धीमी हो रही है। प्रक्रिया के दौरान भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से आधार वेरिफिकेशन होता है। इसलिए यह समस्या हो रही है। धीरे-धीरे इस प्रक्रिया में शासन स्तर से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


सुबह से अपना काम छोड़कर एटा से रजिस्ट्री कराने के लिए मथुरा आए, यहां पता चला कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। शाम को नंबर आया।
-विष्णुकांत द्विवेदी

रजिस्ट्री कराने के लिए मुंबई से आया हूं, वह कभी उनकी पत्नी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शाम को रजिस्ट्री हो सकी। -गणेश प्रसाद चतुर्वेदी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें