मथुरा। जेल में बंद महिला बंदियों ने अपने लिए अधिवक्ताओं की मांग की है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा के निरीक्षण के दौरान यह मांग की। सचिव ने इस संबंध में कारागार प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी अन्य समस्याओं की जानकारी भी ली गई। जानकारी रहे कि बैरक में 82 महिला बंदी निरुद्घ हैं। कुछ महिला बंदियों के साथ पांच बच्चे भी मौजूद हैं।
कारागार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। जिला कारागार चिकित्सालय में 101 बंदी मरीज मिले। जिन्हें 03 बैरकों में रखा गया है। इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक बृजेश कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपेन्द्र सोलंकी, जेलर महाप्रकाश सिंह, डिप्टी जेलर संदीप कुमार, शिवानी यादव, अनूप कुमार, जेल फार्मासिस्ट रमाकांत वर्मा आदि मौजूद थे।