फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और दो किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या: बिहार से जुड़ा कनेक्शन! कपड़े तो वही हैं...पहचान करने आ रहा परिवार

Tue, 28 May 2024 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में रेलवे ट्रैक पर एक महिला और दो नाबालिग बच्चियों के शव मिले थे। उसे लेकर यहां मुजफ्फरपुर में गायब बच्चियों के परिजन ने अपनी बच्चियों के होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मथुरा में रेल ट्रैक पर मिले थे तीन शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में बाजना पुल के पास बीते शुक्रवार मथुरा-आगरा रेलवे ट्रैक पर सामूहिक आत्महत्या करने वाली महिला व दो किशोरियों की शिनाख्त के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का एक परिवार मंगलवार को मथुरा आएगा। दरअसल, वहां के थाना टाउन में 22 मई को एक गुमशुदगी दर्ज हुई थी। हालांकि गुमशुदगी तीन किशोरियों के संबंध में है। मगर, हाईवे पुलिस यह भी अंदाजा लगा रही है कि ट्रेन से एक शव क्षत-विक्षत हो गया था। संभव है कि उसकी उम्र का आकलन ठीक से न हो पाया हो।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

थाना हाईवे इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों में से एक के कपड़ों पर मुजफ्फरपुर के टेलर का नाम-पता चस्पा था। इस आधार पर वहां की पुलिस से संपर्क किया गया तो पता लगा है कि 22 मई को थाना टाउन में तीन किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। संभव है कि यह तीनों वही हों। मगर, पुख्ता रूप से तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है, जब तक परिवार वाले मौके पर आकर शिनाख्त न कर लें। बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब 1.20 बजे एक महिला व दो किशोरी भूतेश्वर की ओर से पैदल आईं। बाजना पुल से आगे खंभा संख्या 1402/5ए के पास ट्रैक पर खड़ी हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन वे हटीं नहीं और इसी दौरान आई मालगाड़ी से कट गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें