फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकर्मी बना हैवान: महिला से कर रहा था गंदी हरकत, विरोध किया तो काट दिया गला

Sat, 26 Aug 2023 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कारखाने में साथ काम करने वाला सहकर्मी हैवान बन गया। उसने महिला से गंदी हरकत की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने लोहे की छुरी से गला काट दिया। खून से लथपथ महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
विज्ञापन
rape demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के औद्योगिक एरिया स्थित एक कारखाने में महिला मजदूर के साथ सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म की कोशिश करने और विरोध पर गला रेतने के 14 माह पुराने मामले में बुधवार रात कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन

ये है मामला 

पीड़िता के अनुसार वह औद्योगिक एरिया में ही रहती है। साथ ही यहां स्थित एक कारखाने में काम करती है। सहकर्मी राजू निवासी नगला शिवजी, हाईवे बदनीयत से देखता था। 30 जून 2022 को सुबह 9:30 बजे वह अकेली कारखाने में थी। तभी राजू ने पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर राजू ने काम करने वाली लोहे की छुरी से गला रेत दिया। शोरशराबे पर लहूलुहान हालत में सहकर्मी ने बचाया और अस्पताल लेकर पहुंची।

ये भी पढ़ें - आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन

पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

उसी दिन वह पन्नापुर पुलिस चौकी पहुंची। वहां तहरीर देते हुए मेडिकल के कागज दिखाए। मगर, पन्नापुर पुलिस चौकी इंचार्ज ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। राजू से मिलकर राजीनामा लिखित में कराने का दबाव बनाने लगा। इस संबंध में पांच जुलाई 2022 को एसएसपी को भी शिकायत की। फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। मजबूर होकर अदालत का दरवाजा खटखटाया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा 

अदालत के आदेश पर थाना हाईवे में बुधवार रात को मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: शाही जामा मस्जिद विवाद मामले में अगले महीने सुनवाई, ASI को पक्षकार बनाने का दिया गया प्रार्थनापत्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें