फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पानीगांव पुल से यमुना में कूदी महिला को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मंगलवार सुबह पानीगांव पुल से एक महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। संयोग से उस समय एसडीआरएफ की टीम यमुना में एक अन्य युवती की तलाश में जुटी थी। टीम की नजर महिला पर पड़ी तो जवानों ने तत्काल रेस्क्यू कर उसे नदी से बाहर निकाला। महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महिला की पहचान पानीघाट क्षेत्र के दुर्गापुरम निवासी राकेश की पत्नी गुंजन के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गुंजन करीब एक माह बाद अपने मायके सुरीर से ससुराल लौटी थी। मंगलवार सुबह वह अचानक घर से निकल गई।
कुछ देर बाद उसने पानीगांव पुल से यमुना में छलांग लगा दी। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम यमुना में एक अन्य युवती की तलाश में अभियान चला रही थी। महिला को डूबते देखकर टीम के जवानों ने उसे बाहर निकाल लिया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें