रात तक नहीं लाैटी घर
हरियाणा के सोनीपत जिले के मोहाना थाने के गांव जुआ निवासी रवि ने बताया कि उनकी मां राजवाला रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-वन के पद पर नौकरी करतीं थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती सराय रोहिल्ला स्टेशन पर थी। सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी पर निकलीं, लेकिन रात तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद सूचना मिली कि आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के एस-1 कोच के बराबर में लगे जनरल कोच के शौचालय में लहूलुहान हालत में शव मिला है।