फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने चलती एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। ब्लॉक के गांव औधूता निवासी एक महिला ने चलती एंबुलेंस में एक बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची के एंबुलेंस में जन्म के बाद सभी परिवारीजनों में खुशी का माहौल है। एंबुलेंसकर्मियों ने प्रसूता एवं नवजात बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुहां पर भर्ती कराया है, जहां जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर औधूता निवासी आसिफ ने पत्नी सायना को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस डायल 102 पर सूचना दी थी। सूचना पर एंबुलेंस चालक मुकेश, ईएमटी रामकुमार एवं आशा किशोरी के साथ महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुहां ले जा रहे थे। रास्ते में गांव परखम गुर्जर के निकट महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद एंबुलेंसकर्मियों ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ी कर दिया। महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया।
सीएचसी चौमुहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया है। इसके बाद जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कर लिया है। एंबुलेंस जिला प्रभारी कुलदीप यादव, ईएमई देवांश चौहान ने सुरक्षित प्रसव के लिए चालक एवं ईएमटी के कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें